Blog
देश के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक दूरदर्शी और संतुलित बजट। रावत
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
ऋषिकेश के भाजपा मंडल प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने कहा कि यह बजट देश के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक दूरदर्शी और संतुलित बजट है। यह बजट “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए किसानों, मध्यम वर्ग, युवाओं, महिलाओं और छोटे उद्यमियों को सशक्त बनाने पर केंद्रित है इस बजट से देश के सर्वांगीण विकास को तीव्र गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह बजट लोक-कल्याण, आर्थिक स्थिरता और दीर्घकालिक विकास को संतुलित करते हुए भारत को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार प्रस्तुत करता है।



