
डोईवाला:डोईवाला वैसे तो भाजपा एक सैद्धांतिक पार्टी है मगर कुछ सालों से देखा जा रहा है विपक्षी पार्टी से दल बदल कर आए भाजपा के नेता और पदाधिकारी ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं और भाजपा पहले की तरह अपने वरिष्ठ व पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर उनको नजर अंदाज कर रही है। जिसके चलते भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी है।
भाजपा के डोईवाला नगर मंडल के मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता ने बताया कि दूसरी पार्टी से दल बदलकर आये भाजपा उन्हें कोई ना कोई बड़ा पद दे देती है जबकि भाजपा के पुराने कार्यकर्ता केवल दरी,कुर्सी और घर-घर जाकर सदस्य बनाने तक सीमित रह गए। जो पार्टी बदलकर कल आए हैं वह पुराने कार्यकर्ताओं के वरिष्ठ वह पुराने कार्यकर्ता केवल कार्यकर्ता ही बनकर रह गए। उन्होंने कहा कि डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के बड़े नेता पार्टी बदलकर आए नेताओं के घेरे में आ गए हैं। दल बदल कर आए नेताओं की काना फुशी से क्षेत्र के नेताओं ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से दूरी बना ली है। और उन्हीं के कहने से क्षेत्र में कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है।
[ उन्होंने कहा कि वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ताओं के अनदेखी करने पर उत्तराखंड में बद्रीनाथ और मंगलोर विधानसभा की सीटों से हाथ धोना पड़ा। अभी केदारनाथ सीट पर भी विधानसभा चुनाव होने हैं, अगर भाजपा के वरिष्ठ व पुराने कार्यकर्ताओं की यही स्थिति रही तो आने वाले नगर निकाय चुनाव में हानि होने की पूरी संभावना है। इसलिए वरिष्ठ व पुराने कार्यकर्ताओं ने पार्टी को आगे बढ़ने का काम किया है तथा उन्हें उचित सम्मान मिलना चाहिए।