भानियावाला में पालिका की सख्त कार्रवाई: सिंगल यूज़ पॉलीथिन व कूड़ा फैलाने पर 9,000 रुपए का जुर्माना।
नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अधिशासी अधिकारी एम एल शाह
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने कहा कि क्षेत्र को स्वच्छ और पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। स्वच्छता में लापरवाही और प्रतिबंधित सिंगल यूज़ पॉलीथिन के उपयोग को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे से नियम तोड़ने वालों पर और भी कड़ी कार्रवाई होगी।
इसी क्रम में भानियावाला बाजार में पालिका टीम ने निरीक्षण किया। मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में कई दुकानदारों को दुकान के बाहर कूड़ा फैलाने और सिंगल यूज़ पॉलीथिन का उपयोग करते पकड़ा गया।
पालिका ने सख्ती दिखाते हुए कुल ₹9,000 का चालान वसूला और दुकानदारों को स्वच्छता नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। टीम ने साफ-सफाई बनाए रखने तथा कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की सख्त हिदायत दी।



