पीआईसी में राज्य आंदोलनकारी स्व रणजीत सिंह वर्मा की मूर्ति लगवाने की मांग।
स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा का संपूर्ण जीवन समाज के लिए रहा समर्पित। नोटियाल
डोईवाला 2 सितंबर (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी पूर्व विधायक स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा की छठी पुण्यतिथि पर पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।
दो सितंबर स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि वर्मा जी का संपूर्ण जीवन समाज के लिए समर्पित रहा पृथक राज्य की लड़ाई को उनके नेतृत्व की वजह से सफलता प्राप्त हुई । राजनीति में एक बड़ा मुकाम हासिल करने के बावजूद वह हमेशा जमीन से जुड़े रहे। श्री नौटियाल ने कहा कि उनके नाम पर बनाए गए ट्रस्ट द्वारा अगले वर्ष से समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही विद्यालय प्रबंध समिति नगर पालिका डोईवाला से स्वर्गीय वर्मा जी की मूर्ति पीआईसी में लगाने की मांग भी करेगी। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य आलोक जोशी ने कहा कि स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा ईमानदारी की प्रतिमूर्ति रहे उन्होंने जन सेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाया। श्रद्धांजलि सभा में मसूरी कांड के शहीदों को भी याद किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल राज्य आंदोलन कारी चंडी प्रसाद थपलियाल सभासद प्रतिनिधि अमित सैनी वरिष्ठ शिक्षक अश्वनी गुप्ता, ओमप्रकाश काला, चेतन प्रसाद कोठारी, मयंक शर्मा, शुभम कंबोज, श्रीपाल, उदय सिंह पाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अश्वनी गुप्ता ने किया।



