Blog

मशीनों की विधि-विधान से होगी हवन-पूजा, भगवान विश्वकर्मा को माना जाता है प्रथम शिल्पकार।

डोईवाला शुगर मिल सहित विभिन्न स्थानों पर होगी विश्वकर्मा पूजा।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भगवान विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर को पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। शुगर मिल सहित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों, कारखानों और दुकानों में विशेष कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से हवन-यज्ञ किया जाएगा। मशीनों और उपकरणों की पूजा-अर्चना कर सुरक्षित संचालन और सफलता की कामना की जाएगी।

भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम शिल्पकार और देवताओं का वास्तुकार और उन्हें कारीगरों, श्रमिकों और मशीनों से जुड़े लोगों का अधिदेवता कहा जाता है।

जयंती पर क्षेत्र के कारीगर, मजदूर और कर्मचारी विशेष आस्था के साथ पूजा करते हैं। उनका विश्वास है कि विश्वकर्मा पूजा से कार्य में सफलता, उत्पादन में वृद्धि और दुर्घटनाओं से बचाव होता है।
शुगर मिल राज्य कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष प्रताप रावत और सचिव कमल बहादुर ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती हमारे लिए केवल परंपरा का पर्व नहीं, बल्कि कार्यस्थल की सुरक्षा और सुचारु संचालन का संदेश भी है। शुगर मिल में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी भव्य तरीके से पूजा-अर्चना और हवन किया जाएगा। सभी मशीनों का विधि-विधान से पूजन कर कर्मियों द्वारा सुरक्षित, बेहतर और निरंतर उत्पादन की कामना की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button