Blog

स्वच्छता ही सेवा अभियान उत्सव के रूप में मनाएगी नगर पालिका।

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम, जनसहयोग की अपील।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
स्वच्छता पखवाड़े के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर तक नगर पालिका “ स्वच्छता ही सेवा ” अभियान का आयोजन उत्सव के रूप में करेगी। इसके लिए नगर पालिका सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
अभियान के अंतर्गत नगर पालिका सभी 20 वार्डों में वार्ड स्तर पर सफाई अभियान चलाएगी। इसके साथ ही जनजागरूकता कार्यक्रम भी होंगे। पालिका प्रशासन ने आम जनमानस से सक्रिय सहयोग की अपील की है, ताकि इस अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया जा सके।
मुख्य अतिथि विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ समाज की पहचान है। इस दौरान वार्ड स्तर पर सफाई अभियान, रक्तदान शिविर, मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान, और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम जनता को जोड़ेंगे और प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चलने वाला यह अभियान स्वच्छ भारत के संकल्प को और मजबूती देगा।
पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सभी वार्डों में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम होंगे। जनभागीदारी से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकेगा। हमारा प्रयास है कि नगर स्वच्छता और सुंदरता का उदाहरण बने।
पालिका के अधिशासी अधिकारी एम.एल. शाह ने कहा कि नगर पालिका पूरी तत्परता से अभियान को सफल बनाएगी। प्रत्येक नागरिक का योगदान जरूरी है। डोईवाला स्वच्छता के क्षेत्र में एक मिसाल बने, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह संकल्पबद्ध है। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, सभासद ईश्वर रौथान, अवतार सिंह सैनी, राकेश डोभाल, हिमांशु राणा, अरुण सोलंकी, सुरेंद्र लोधी,गौरव मल्होत्रा, संदीप नेगी, मनमोहन नौटियाल, विक्रम नेगी के अलावा नगर पालिका मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत और लेखाकार सतीश चमोली मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button