Blog

आज के समय में लड़के ही नहीं लड़कियां भी हो रही नशे की आदी। नेगी

नशीली दवाओं की लत और मादक द्रव्यों के सेवन विषय पर कार्यशाला का आयोजन।

खबर को सुनें

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा): नेहरू युवा केंद्र देहरादून द्वारा सॉफ्ट्रॉनिक्स सोशल वेलफेयर सोसाइटी डोईवाला में नशीली दवाओं की लत और मादक द्रव्यों का सेवन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि आज के समय बच्चे नशे की ओर बढ़ रहा है और यह नशा ऐसा नशा है जो व्यक्ति इस नशे का सेवन कर लेता है तो यह जल्द से छोड़ा नहीं जा सकता। आज के समय में हम छोटे छोटे बच्चों को इस नशे की लत में पड़ता हुआ देख रहे है और आज के समय में लड़के ही नहीं लड़कियां भी इस नशे की आदी हो रही है। उच्चतम न्यायालय अधिवक्ता अभिनव शर्मा ने बताया कि आप किसी को तलवार से मरोगे तो इतना असर नहीं करेगा जितना कि किसी को नशे का आदी बना दोगे वो तलवार से ज्यादा हमला करता है। उन्होंने कहा कि किसी घर में अगर कोई इस नशे का आदी हो जाए तो वह पूरा घर परिवार तबाह हो जाता है। आज बाजार में नए नए नशे आ गया है जो व्यक्ति के शरीर को खोखा कर देते है उनके दिमाग को सुन कर देते है और फिर आदमी सोचने समझने की शक्ति को खो देता है और चोरी डकैती, हत्या जैसे कृत्य भी कर देता है। नेहरू युवा केंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक आसिफ हसन ने कहा कि हमारा एक नारा है कि विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र जिसको हम लगातार युवाओं के बीच में जाकर दे रहे है। ओर युवाओं को समझा रहे है कि जो लोग नशे के आदी है उनको समझाने का कार्य किया जाए जिसे वो अपने आने वाले जीवन को अच्छे से जी सकते। एक मदद ब्लड ग्रुप समिति अध्यक्ष साकिर हुसैन ने युवाओं को नशे से दूर रहकर रक्तदान करने की अपील की है। कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह नेगी, अभिनव शर्मा, हरविंदर सिंह, जितेन्द्र रतूड़ी, साकिर हुसैन, पूर्व सैनिक जमील अहमद, आसिफ हसन, शहदाब हसन, वैशाली आदि मौजूद रहे। Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button