डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा):
वार्ड नंबर 12 राजीवनगर से सभासद पद की भाजपा प्रत्याशी ममता देवी के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र बिष्ट की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने भाजपा प्रत्याशी ममता देवी को अपना आशीर्वाद और समर्थन दिया। Oplus_131072
कहा कि सभासद शिक्षित होना चाहिए तभी क्षेत्र का विकास संभव हो सकता है। क्षेत्र की जनता को शिक्षित व्यक्ति को ही सभासद चुनना चाहिए। पूर्व ग्राम प्रधान रविपाल ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया है सरकार ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र के आधार पर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम किया है! Oplus_131072
भाजपा की वरिष्ठ नेत्री राममूर्ति ताई ने कहा कि भाजपा ने वार्ड नंबर 12 राजीवनगर का बेहतर विकास किया है इस क्षेत्र में पानी के ट्यूबल सहित सड़के नालियां बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब लोगों को फ्री राशन, निशुल्क इलाज की सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड देने का काम भी किया। कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के बीच समानता के भाव के साथ काम कर रही है। Oplus_131072
सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि सभासद विकास की पहली कड़ी है अगर सभासद शिक्षित होगा तो तभी क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ बोर्ड की बैठक में रह सकता है। जिसके चलते क्षेत्र का विकास संभव होगा। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान रविपाल, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री राममूर्ति ताई, आरती वर्मा, भाजपा के युवा नेता रोहित छेत्री अमरलाल, रामकुमार भारती, अरविंद नेगी, एस एन बडोला, मोहन सिंह नेगी, महेंद्र सिंह, उत्तम भारती राजेश कुमार, हरीश कुमार, भोजराज शर्मा, भट जी आदि मौजूद थे।