Blog

ईद मीलादुन्नबी पर मुस्लिम समुदाय ने विश्व शांति और मानवता के लिए मांगी दुआएं।

हजरत मुहम्मद, के जन्मदिवस ईद मीलादुन्नबी पर आयोजित जुलूसे।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला। हजरत मुहम्मद के जन्मदिवस ईद मीलादुन्नबी पर आयोजित कार्यक्रम में विश्व शांति और मानवता के लिए दुआएं मांगी गई। जुलूसे मुहम्मदी में हजारों मुस्लिमों ने शिरकत की। तकरीर में उलेमाओं ने हजरत मुहम्मद के ओवन पर प्रकाश डाला और उनकी खूबियां बयान की।

शुक्रबार को नगर क्षेत्रों में ईद मीलादुन्नबी का जश्न मनाया गया। मुस्लिम समुदाय ने घरों में फातिहा दिलाई और देश के लिए अमनो अमान की दुआएं मांगी। सुबह न्यामवाला जामा मस्जिद से मौलाना अशरफुल कादरी और मौलाना नुरुल हसन की अगुवाई में जुलूस-ए-मुहम्मदी में हजारों अकीदतमदों ने शिरकत की जुलूस तेलीवाला, खेरी रोड, मिल रोड, प्रेमनगर बाजार, कुड़कावाला होते हुए तेलीबाला कुआं ग्राउंड में जलसा-ए-आम में तब्दील हो गया। जहां नातख्वानी बाद फातिहा हुई।
नमाजे ईशा के बाद आयोजित जलसे में मौलाना अशरफुल कादरी ने पैगम्बरे आजम हजरत मुहम्मद परवरदिगार के बारे में बताया।
मौलाना इमदाद हुसैन, मौलाना मुहम्मद मुस्तफीज ने हजरत के बताए रास्ते पर चलने और उनकी सुन्नतों पर अमल करने की नसीहत फरमाई। अकीदतमंदो ने दुरुदी सलाम का नजराना पेश किया। इस मुबारक मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के उपाध्यक्ष जाहिद अंजुम ने केंद्र सरकार से उत्तर भारत को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की ताकि आपदाग्रस्त पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड वासियों को राहत मिल सके। इस मौके पर आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और विश्व शांति के लिए दुआएं मांगी गई। इस मौके पर मौलाना इमदाद हुसैन, मौलाना नूरुल हसन,मौलाना मुस्तफिज अहमद, अशरफुल कादरी, मुफ्ती रियासत अली इमाम जामा मस्जिद, तेलीवाला,, हाफिज मोहसिन याकूब अली, रजा हाफिज इकरार अहमद, मोहम्मद इकराम, इमरान अली,मोंटी आदिल हुसैन, मोहम्मद अकरम अली, अब्दुल कादिर आदि हजारों हकीकत मंद जुलूस मोहम्मदी में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button