Blog

राजकीय इंटर कॉलेज माजरी में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पर दो दिवसीय कार्यशाला, 120 विद्यार्थियों को मिला प्रशिक्षण।

समग्र शिक्षा अभियान के तहत सर्कुलर इकॉनमी, सिंगल यूज़ प्लास्टिक और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर दी गई जानकारी।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज माजरी में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, सर्कुलर इकॉनमी, सिंगल यूज़ प्लास्टिक तथा पालमर टेक्नोलॉजी में करियर संभावनाओं को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यालय के 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
मुख्य वक्ता समीर पुरी ने प्लास्टिक कचरे के प्रभावी प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट से वैल्यू-एडेड उत्पादों के निर्माण तथा प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों को कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बी. पी. कुकरेती, वाडिन्जय संकाय से संजीव, राहुल तड़ियाल और नवजीत कौर सहित अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग से बचने, सतत विकास को अपनाने और हरित तकनीकों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना विकसित करना, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट एवं सर्कुलर इकॉनमी जैसे उभरते क्षेत्रों से परिचित कराना तथा स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य के लिए जिम्मेदार नागरिक तैयार करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button