रक्तदान जैसे सेवा कार्य शहीदों की स्मृति को जीवंत रखते हैं और समाज के लिए बनते है प्रेरणास्रोत। पूर्व प्रधान राजेश गुरुंग
लच्छीवाला में अमर शहीद गोवर्धन अधिकारी के शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर, 25 रक्तदान वीरों ने किया रक्तदान।
लच्छीवाला के अमर शहीद गोवर्धन अधिकारी के शहीदी दिवस के अवसर पर जीवन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 25 रक्तदान वीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर अमर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान अमर शहीद गोवर्धन अधिकारी की पत्नी मंजू अधिकारी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहीद के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि रक्तदान जैसे सेवा कार्य शहीदों की स्मृति को जीवंत रखते हैं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि अमर शहीद गोवर्धन अधिकारी ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके शहीदी दिवस पर रक्तदान कर समाज को जीवनदान देना सच्ची श्रद्धांजलि है, ऐसे आयोजनों से सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत होती है।
पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने कहा कि शहीदों की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित करते हैं। जीवन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया यह आयोजन सराहनीय है और समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश देता है।
रक्तदान शिविर में पुष्कर सिंह अधिकारी,सुरेश अधिकारी, पूर्व प्रधान राजेश गुरुंग, अनीता अधिकारी, अजय अधिकारी, सचिन अधिकारी, गौतम अधिकारी, रजनी अधिकारी, कंचन अधिकारी, पूनम अधिकारी, प्रेम सिंह पम्मी राज, सभासद सुरेश सैनी, सभासद प्रतिनिधि प्रकाश कोठारी,आदर्श, गीता खत्री, पंकज बहुगुणा और स्थानीय नागरिकों मौजूद रहे I



