शिवरात्रि पर्व पर भोले बाबा के जयकारों से गूंजे शिवालय।
डोईवाला ऋषिकेश 23 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
श्रावण मास की शिवरात्रि पर्व के मौके पर सैकड़ो शिव भक्तों ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में विधिवत पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर बेलपत्र,फल फूल, दूध और गंगाजल चढ़ाकर जलाभिषेक किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ बाबा से सुख समृद्धि की कामना की।
प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर में सावन मास की शिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जलाभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि की कामना की।
सावन मास की शिवरात्रि के अवसर पर डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी को सावन मास की शुभकामना दी। डा. अग्रवाल ने कहा कि सावन मास भगवान शिव को अत्यधिक प्रिय है।
डा. अग्रवाल जी ने कहा कि सावन मास में भगवान शिव की विधिवत पूजा करने का विधान है। भक्तजऩ शिवजी की कृपा पाने के लिए विभिन्न तरीके से पूजा करके प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। कहा कि सावन मास की शिवरात्रि का दिन काफी महत्वपूर्ण है।
डा. अग्रवाल जी ने कहा कि भगवान शिव को गंगा जल की धारा अधिक प्रिय है। कहा कि ऐसी मान्यता है कि इस दिन जलाभिषेक से शिवभक्तों के सारे कष्ट दूर होते है।



