डोईवाला 7 मई (राजेंद्र वर्मा):
राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में बाल संसद का गठन किया गया। बाल संसद के गठन में प्लान इंडिया-डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर प्रियंका रौथाण ने भी सहयोग किया। Oplus_16908288
बाल संसद के गठन पर सर्वप्रथम राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी एवं डिटॉल बनेगा स्वास्थ्य इंडिया कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर प्रियंका रौथाण ने बच्चों को बाल संसद के गठन के उद्देश्य, बाल संसद के गठन की प्रक्रिया तथा बाल संसद के कार्यों एवं दायित्वों के बारे में जानकारी प्रदान की। तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा बाल संसद के गठन हेतु चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की गई, जिसमें आज विद्यालय में उपस्थित सभी 61 छात्र-छात्राओं के द्वारा उत्साहपूर्वक भागीदारी कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। मतदान प्रक्रिया के पश्चात विद्यालय के शिक्षकों द्वारा मतगणना की गई, जिसमें प्रधानमंत्री पद पर कक्षा 5 की छात्रा पारुल, उप प्रधानमंत्री पद पर कक्षा 5 के छात्र आदित्य कुमार, शिक्षा मंत्री पद पर कक्षा चार की छात्रा परी, पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री के पद पर अरहम, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य मंत्री के पद पर अंशिका पोखरियाल, खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री के पद पर हर्षिता, जल एवं पर्यावरण मंत्री के पद पर असलम निर्वाचित घोषित किये गये। तत्पश्चात सभी निर्वाचित छात्रों/पदाधिकारियों को प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी तथा डिटॉल बनेगा स्वास्थ्य इंडिया कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर प्रियंका रौथाण द्वारा शपथ दिलाई गई।
आज बाल संसद के गठन के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सीमा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी, प्लान इंडिया-डिटॉल बनेगा स्वास्थ्य इंडिया कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर प्रियंका रौथाण, विद्यालय के सहायक अध्यापक उषा चौधरी, मीना घिल्डियाल, मधुलिका, वीरेंद्र उनियाल भोजन मातायें लक्ष्मी देवी, विमला देवी तथा नीलिमा थापा उपस्थित रहे। Verma doi