Blog
शुगर मिल कर्मचारियों ने वेतन कटौती के विरोध में सांकेतिक कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन।
शुगर मिल कर्मचारियों के प्रदर्शन को राजनीतिक दलों ने किया समर्थन।

डोईवाला 20 जून (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला शुगर मिल कर्मचारियों के करीब 40% तक वेतन कटौती के विरोध रोष में गुस्साए सैकड़ों कर्मचारियों ने एक घंटे का कार्य बहिष्कार कर मिल के अधिशासी निदेशक कार्यालय के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मिल के अधिकारियों के हस्तक्षेप के कर्मचारी प्रदर्शन समाप्त कर अपने कार्य पर चले गए। प्रदर्शन करने वालों में कर्मचारी नेता राममिलन संजय सैनी कमल बहादुर प्रताप, सुभाष पाल, रावत रविंद्र सैनी हरीकिशोर विजय बाली संजय श्रीवास्तव मुकेश अग्रवाल नागेंद्र पांडे विनोद नारंग महेश कुमार प्रभु नाथ आदि मौजूद थे।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता विजय बक्शी ने भी मिल कर्मचारियों का समर्थन किया।
उनियाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा मिल कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी की गई थी मगर भाजपा सरकार ने हमेशा कर्मचारियों का शोषण करने का काम किया है ।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गौरव सिंह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस संगठन हमेशा चीनी मिल कर्मचारियों के संघर्ष में उनके साथ है।
इस दौरान परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, सागर मनवाल,सभासद गौरव मल्होत्रा व अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे । Verma doi