भाजपा पर्यवेक्षकों ने डोईवाला चेयरमैन और सभासद पद के लिए कार्यकर्ताओं से की रायशुमारी।
डोईवाला पालिका के चेयरमैन पद के 18 और सभासद पद के 48 दावेदारों ने किया आवेदन।

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा)
डोईवाला नगर पालिका परिषद के चेयरमैन और सभासद पद के दावेदारों के लिए शुक्रवार को भाजपा पर्यवक्षकों ने रायशुमारी शुरू की। पर्यवक्षकों ने पालिका के चेयरमैन दावेदारों और सभासद की जमीनी हकीकत को लेकर बूथ अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, सभासदों और वरिष्ठ पदाधिकारियों से उनकी राय ली। पालिका के अध्यक्ष पद के लिए 18 और 20 वार्डों के सभासद पद के लिए 48 ने अपने आवेदन दिए। जिस पर पर्यवक्षकों ने कार्यकर्ताओं से राय ली।
इस मौके पर भाजपा दावेदारों और कार्यकर्ताओं का काफी जमावड़ा लगा रहा। अब ये रिपोर्ट प्रदेश भाजपा मुख्यालय में जाएगी। शुक्रवार को नून्नावला में स्थित एक वेडिंग पॉइंट में सुबह 11 बजे रायशुमारी शुरू हुई जो कि देर शाम तक चली। पर्यवक्षक विधायक आशा नौटियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम डोभाल ने पालिका के चेयरमैन दावेदारों की जमीनी हकीकत को लेकर बूथ अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, सभासदों और वरिष्ठ पदाधिकारियों से एक एक करके उनकी राय जानी।
इस मौके पर कई दिग्गज नेताओं ने अपना मजबूत दावा प्रस्तुत किया। जिसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, भाजपा के वरिष्ठ नेता ईश्वर चंद अग्रवाल, भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष संजीव सैनी,जिलामंत्री विनय कंडवाल, पूर्व जिलामंत्री मनीष नैथानी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप नेगी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरिता जोशी, महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष सुषमा आर्य, भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष लच्छीराम लोधी, भाजपा के वरिष्ठ नेता दरपान बोरा, भाजपा नेता बख्तावर सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान मंजू चमोली, भाजपा नेता दिनेश सजवान, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री ममता नायल समेत 18 दावेदार अध्यक्ष पद के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया। बावजूद इसके दावेदारों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
इस मौके पर भाजपा पर्यवेक्षकों ने कहा कि हम कार्यकर्ताओं की भावनाओं को हाई कमान को अवगत कराएंगे और निष्ठावान कार्यकर्ता को ही पार्टी का टिकट देंगे साथ ही हाई कमान की ओर से घोषित प्रत्याशी को एकजुट होकर जितायेगे।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं डोईवाला नगर निकाय चुनाव प्रभारी शमशेर सिंह पुंडीर, जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी, एडवोकेट रामेश्वर लोधी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा, पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी, पुरुषोत्तम डोभाल, मनीष नेगी, ललित जायसवाल, सुमित लोधी, राकेश नौटियाल, संपूर्ण रावत, मधु भिडोला, सरिता जोशी, नीलम नेगी रीता नेगी कोमल देवी, विनीत मालवाल, अवतार सिंह, सुनीता सैनी, राजेश भट्ट, राममूर्ति ताई, पूनम चौधरी, संजू चमोली, भारत गुप्ता, पुष्कर सिंह नेगी, अमित कुमार, कोमल कनौजिया, रविंदर बेलवाल, विनीत मनवाल, अवतार सिंह सैनी, अरुण शर्मा, अरविंद भट्ट, सुनीता सैनी, विनीत लोधी, संदीप नेगी, हिमांशु राणा, राकेश डोभाल, पंकज शर्मा, प्रेम कुमार, सोनू गोयल, किशन कुमार, सुनीता नौटियाल, रामकिशन, सुरेश सैनी के अलावा सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। verma doi