Blog

श्रीमद् भागवत कथा से जागृत होती है आध्यात्मिक चेतना, गीता जीवन का मार्गदर्शक। कथावाचक धर्मेंद्र उपाध्याय

ऋषिकेश रोड स्थित वेडिंग पॉइंट में श्रीमद् भागवत कथा का तृतीय दिवस, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल रहे उपस्थित।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
ऋषिकेश रोड स्थित वेडिंग पॉइंट में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और श्रीहरि के गुणगान में लीन नजर आए।

कथा व्यास पीठ से वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धर्मेंद्र उपाध्याय शास्त्री (वृंदावन वाले) ने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता केवल ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि गीता का श्रवण व्यक्ति को कर्म, धर्म और भक्ति के संतुलित मार्ग पर ले जाकर आत्मिक शांति और मोक्ष की ओर अग्रसर करता है। आज के भौतिक युग में भी गीता का संदेश उतना ही सार्थक और प्रेरणादायी है।

श्रीमद् भागवत कथा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं ऋषिकेश विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पहुंचकर कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से मानव जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। भगवान श्रीहरि का स्मरण आत्मशुद्धि के साथ समाज में सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करता है।
ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है, जिससे नई पीढ़ी को भी भारतीय संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
कथा श्रवण करने वालों में धर्मो देवी, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, आनंद गुप्ता, कैलाश मित्तल, कीर्ति अग्रवाल, मंजू गोयल, निशा अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, गगन नारंग, आशु अग्रवाल, रमेश डंडरियाल, सुबोध जिंदल, नीरज गुप्ता, सुरेंद्र बाली, शशि प्रभा अग्रवाल, नितिका सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button