नशा मनुष्य के जीवन के लिए है बहुत बड़ा खतरा। राणा
डोईवाला 17 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
नशे के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान के तहत कोतवाली पुलिस द्वारा पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के साथ इस अभियान में उनकी भूमिका को बताया गया। गुरुवार को विद्यालय में आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम में एस0 एस0 आई0 विनोद सिंह राणा ने बताया कि नशा आर्थिक पारिवारिक और सामाजिक रूप से बर्बाद करने के साथ मनुष्य के जीवन के लिए भी एक बहुत बड़ा खतरा है, इसकी लत किसी को भी बर्बादी के कगार पर ले जा सकती है। छात्र छात्राएं इससे दूर रहकर समाज में नशा मुक्ति के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकते हैंव इस अवसर पर कोतवाली पुलिस के एस0 आई0 आर एन व्यास प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल वरिष्ठ शिक्षक आलोक जोशी, अश्वनी गुप्ता, ओमप्रकाश काला, रत्नेश द्विवेदी, सुदेश सहगल, राधा गुप्ता, तेजवीर सिंह, मोनिका के अलावा कांस्टेबल वीर सिंह एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
Verma doi



