सड़क दुर्घटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत।
पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सोपा, मामले की शुरू की जांच पड़ताल।

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा): डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जॉलीग्रांट चौकी के समीप सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले दो व्यक्तियों को अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसके चलते दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू
कर दी है। अठूरवाला स्थानीय निवासी और एबीवीपी कार्यकर्त्ता रहे विकास बिष्ट द्वारा इस संबंध में जानकारी दी गयी, जिसके अनुसार उनके ताऊजी एक अन्य व्यक्ति के साथ आज सुबह लगभग 6 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे वह दोनों व्यक्ति ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर सुबह की सैर कर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन दोनों को टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी है यह दुर्घटना ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर चौकी के पास हुई है जानकारी के अनुसार आज सुबह जॉलीग्रांट पुलिस चौकी को रोड एक्सीडेंट की सूचना मिली दुर्घटनास्थल पर एक स्थान पर एक हाथ का अकेला दस्ताना पाया गया। जिससे कुछ दुरी पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी थी। जिससे लगभग 80 मीटर की दुरी पर दूसरी लाश पड़ी हुई थी। इससे कुछ दुरी पर किसी वाहन के टायर के घिसटने के निशान पड़े थे दुर्घटनास्थल पर किसी वाहन के कांच के टुकड़े भी बिखरे हुए थे। जॉलीग्रांट पुलिस चौकी से घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के द्वारा मृतकों के पास से आधार कार्ड बरामद किया गया। जिसके द्वारा उनके परिजनों को इसकी सूचना दी गयी। इनमे से एक मृतक की पहचान बीर सिंह बिष्ट पुत्र शिव सिंह निवासी कोटि भानियावाला, अठूरवाला के रूप में हुई है जबकि दूसरे मृतक की पहचान गणपति/दलपति निवासी जोगियाणा, अठूरवाला, उम्र 65 वर्ष के रूप में हुई है। जॉलीग्रांट पुलिस द्वारा रानीपोखरी 108 एम्बुलेंस के द्वारा मृतकों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला लाया गया, जहां से पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की अगली कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है जिसके बाद शवों को उनके परिजनों को सौंपा जायेगा। verma doi news no 1