रजत जयंती समारोह में उत्तराखंड की संस्कृति की झलक की प्रस्तुति।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय महाविद्यालय डोईवाला में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर को रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मनीष बीएससी 3rd सेम. के छात्र ने अपने विचार प्रस्तुत किये। संतोषी ने एकल नृत्य के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। डॉ. संजीव नेगी विभाग प्रभारी हिंदी ने अपने विचार प्रस्तुत किया। तथा उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति, पलायन के कारण कृषि, पर्यटन, आदि पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. अनुराग भंडारी ने शॉर्ट फिल्म के माध्यम से उत्तराखंड की ऐतिहासिक, योगौलिक सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की। डॉ.अफरोज इकबाल विभाग प्रभारी समाजशास्त्र ने अपने विचार में उत्तराखंड राज्य के लिए किए गए संघर्षो तथा छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने से संबंधित उद्बोधन दिया। महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष अमित ने लोकगीत प्रस्तुत किया। देवयानी उपाध्याय ने एकल नृत्य की प्रस्तुति दी। राजकिरण शाह, एम.ए.समाजशास्त्र ने अपने विचार में उत्तराखंड के वीरों शहीदों की स्मृति ताजा की। एन.एस.एस. की छात्राओं ने लोक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि श्री पृथ्वी दत्त काला जी उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, पूर्व प्रवक्ता अपने विचार में अनुभव को साझा करते हुए आंदोलन कार्यों के द्वारा किए गए अनेक संघर्षों की वास्तविकता को बताया जिसमें कर्मचारी शिक्षक संघ के आंदोलन में योगदान तथा, आंदोलन के दौरान जिन-जिन समस्याओं का सामना किया, उनका आंखों देखा सच साझा किया। इस अवसर पर गढ़-भोज प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. प्रभा बिष्ट, डॉ. पुष्पा कुमारी के नेतृत्व में किया गया। अंत में प्रभारी प्राचार्य डॉ. पंकज पांडे जी ने अपने उद्बोधन में अतिथियों का धन्यवाद किया।
इस अवसर डॉ. पंकज पांडे (प्रभारी प्राचार्य), डॉ. नवीन नैथानी, प्रो. राकेश जोशी, डॉ. अंजली वर्मा, डॉ. अफरोज इकबाल, डॉ. वंदना गौड़, डॉ.वल्लरी कुकरेती, डॉ. सूरत सिंह बलूरी, डॉ. अंजली वर्मा, डॉ. संजीव सिंह नेगी, डॉ. पूनम पांडे, डॉ. कामना लोहानी, प्रो. सतीश पंत, डॉ. विक्रम सिंह पंवार, डॉ. अनिल भट्ट, डॉ. अनिल कुमार, पार्वती रस्तोगी, डॉ.अनुराग भंडारी, डॉ. आशा रंगोली, डॉ.पूनम धस्माना, डॉ. यगवती पंत, डॉ. राकेश बिष्ट, डॉ. संगीता रावत, डॉ. पूनम रावत, डॉ. किरन जोशी, डॉ. सुजाता, डॉ. प्रभा बिष्ट, डॉ. पुष्पा कुमारी, श्रीमती पुष्पा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कामना लोहानी ने किया।



