Blog

शिक्षक का समर्पण ही भावी पीढ़ी के नव निर्माण में निभाता है महत्वपूर्ण भूमिका। ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी

सेवानिवृत्त एवं शिक्षण में कार्यरत अध्यापकों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त एवं शिक्षण में कार्यरत अध्यापकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि शिक्षक का समर्पण ही भावी पीढ़ी के नव निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Oplus_16908288
शनिवार को विद्यालय में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में विकासखंड के सेवानिवृत शिक्षकों एवं मौजूदा समय में बेहतरीन अध्यापक के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले अध्यापकों को विद्यालय प्रबंध समिति ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में वीरेंद्र कृषाली, रतन सिंह पंवार, धर्म सिंह जितेंद्र कुमार, नरेंद्र शर्मा, अनीता पाल, राजेश डोभाल, बी डी मंमगाई, शैलेंद्र रतूड़ी, नरेंद्र सागर, देवेंद्र सिंह, के अलावा विद्यालय के शिक्षक शामिल थे। जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि ताजेन्द्र सिंह ने कहा कि सबसे पुरानी शैक्षिक संस्था आज अपने अध्यापकों की मेहनत के बल पर सात दशकों से शिक्षा देने के अनवरत क्रम में लगी है, जिसके उत्थान के लिए सभी को आगे आना चाहिए। विद्यालय के प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता होता है उसके कार्यों के आधार पर ही छात्र-छात्राओं की दशा और दिशा तय होती है। इस अवसर पर विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गई। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का विकास समाज के सहयोग से ही संभव होता है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अब्दुल रज्जाक, उमेद बोरा, ईश्वर चंद पाल, तेजपाल सिंह, रूपचंद, नरेंद्र सिंह के अलावा विद्यालय के उप प्रधानाचार्य आलोक जोशी, अश्वनी गुप्ता, सुदेश सहगल, भुवनेश वर्मा, रत्नेश द्विवेदी, ओमप्रकाश काला, विवेक बधानी, पूजा जोशी, अवधेश सेमवाल, राधा गुप्ता, चारू वर्मा, आशुतोष डबराल ,चेतन प्रसाद कोठारी, मयंक शर्मा के अलावा तमाम छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button