Blog

हरेला पर्व के पकृति संरक्षण विषय पर आर्ट एवं क्राफ्ट एक्टिविटी का भी आयोजन।

हरेला पर पेन-इंडिया स्कूल के नौनिहालों ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश।

खबर को सुनें

डोईवाला 16 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
श्रवण मास में मानव व प्रकृति के प्रेम दर्शाता लोकपर्व हरेला पेन-इंडिया स्कूल, भानियवाला के बच्चों ने धूमधाम से मनाया। स्कूल परिसर में बच्चों ने ‘ग्रीन कैंपस’ की थीम पर ड्राइंग व क्राफ्ट एक्टिविटी के आयोजन के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान सभी बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।

Oplus_16777216
पेन-इंडिया फाउंडेशन (पीआईएफ) के संरक्षक व स्कूल के संचालक डॉ.प्रकाश केशवया ने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को यह दायित्व का निर्वाहन करना पड़ेगा कि अपने आसपास वह एक पौधा अवश्य लगाएं। साथ ही रोपे गए पौधे का उसका पोषण भी करें।

तीज-त्यौहारों में सामाजिक सरोकारों का महत्व भी छुपा होता है। हरेला पर्व से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ेगी। आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण संकट से बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए जरूरी है बच्चों में अभी से पर्यावरण के प्रति जागरुकता लाई जाए। इस लिहाज से हरेला पर्व बेहद महत्वपूर्ण है।

विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बच्चों को हरेला पर्व के उद्देश्य व महत्व के बारे में बताया। इस दौरान स्कूल की शिक्षिकाएं ऋतु शर्मा, दीपालिका नेगी, दीपाली तोपवाल, निर्मला गुसाईं, किरण पंवार, परविंदर कौर, शिवानी चौहान व सहायिका नीलम व संजीता मौजूद रहे।
Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button