शहीद परिवारों के सम्मान के साथ पूर्व सैनिकों ने मनाया स्थापना दिवस, 31 वर्षों से राष्ट्रसेवा और समाजसेवा में जुटा संगठन।
पूर्व सैनिक और अर्धसैनिक बल केवल सीमा पर ही नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने में भी निभाते है अहम भूमिका। गैरोला
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड पूर्व सैनिक एवं अर्धसैनिक संगठन, डोईवाला का 31वां स्थापना दिवस कोटि अठूरवाला में भावनात्मक और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम मे शहीद सैनिकों के त्याग को नमन करते हुए संगठन ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को दोहराया।
मुख्य अतिथि विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि पूर्व सैनिक और अर्धसैनिक बल केवल सीमा पर ही नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और सहयोग राष्ट्र की संवेदनशीलता को दर्शाता है।
पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व सैनिकों का अनुभव और अनुशासन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। शहीद परिवारों का सम्मान कर संगठन ने समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया है।
कमांडर (से. नि.) एस.एस. मठारु ने संगठन के 31 वर्षों की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन पूर्व सैनिकों के कल्याण, शहीद परिवारों की सहायता और सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय रहा है और आगे भी रहेगा।
कार्यक्रम में संदीप गुप्ता, आनंद सिंह राणा, कुशाल सिंह रावत, डी.डी. तिवारी, सुशील कपटीयाल, बेताल सिंह नेगी, पदम सिंह पंवार, कैलाश मंडवाल, राजेंद्र सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।



