Blog

पालिका ने भानियावाला में सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त कर काटा जुर्माना।

सिंगल यूज़ प्लास्टिक से नालियां होती है जाम और पर्यावरण, जनस्वास्थ्य पर होता है विपरीत असर। सचिन रावत

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भानियावाला क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन ने न सिर्फ कार्रवाई की, बल्कि स्पष्ट संदेश भी दिया कि नियमों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर चलाए गए निरीक्षण अभियान में एक व्यक्ति को वाहन से प्रतिबंधित प्लास्टिक की बिक्री करते पकड़ा गया।
नगर निकाय की टीम ने मौके से करीब 5 से 6 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त करते हुए संबंधित व्यक्ति पर ₹5000 का जुर्माना लगाया। निरीक्षण दल ने आरोपी को भविष्य में प्लास्टिक का उपयोग और कारोबार न करने की सख्त हिदायत दी।
मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक से नालियां जाम होती हैं और इससे पर्यावरण के साथ-साथ जनस्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में नियमित रूप से निरीक्षण किए जा रहे हैं और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी दबाव के कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक से दूरी बनाएं और कपड़े, जूट व कागज के थैलों जैसे विकल्प अपनाकर स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button