Blog

भट्टनगरी रानीपोखरी में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की मांग को लेकर धरना चौथे दिन भी जारी। विश्वविद्यालय यहीं बनेगा, जनभावनाओं से जुड़ा विषय।

राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय रानीपोखरी क्षेत्र के लिए होगा मील का पत्थर साबित। विधायक

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भट्टनगरी रानीपोखरी में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय उत्तराखंड की स्थापना की मांग को लेकर चल रहा धरना चौथे दिन भी लगातार जारी रहा। धरना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी और महिलाएं मौजूद रहीं।

आंदोलनकारियों ने कहा कि जिस भूमि पर विधि विश्वविद्यालय का शिलान्यास हुआ है, उसी स्थान पर इसकी स्थापना होनी चाहिए और इसे कहीं अन्यत्र ले जाने का विरोध किया जाएगा।

धरना स्थल पर अपना समर्थन करने पहुंचे पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नवीन चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय रानीपोखरी क्षेत्र के विकास और शिक्षा के भविष्य से जुड़ा अहम विषय है। जनभावनाओं के अनुरूप विश्वविद्यालय की स्थापना यहीं होनी चाहिए। यदि मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

लिस्ट्राबाद ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि विधि विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग पूरी तरह जनहित से जुड़ी है। क्षेत्र की जनता एकजुट है और जब तक विश्वविद्यालय यहीं स्थापित नहीं होता, तब तक शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।

धरने में मुख्य रूप से श्गढ़वाल सह संयोजक, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा अरुण शर्मा , अनूप चौहान, संदीप भट्ट , विक्रम भंडारी, नरेंद्र चौहान, शसतीश सेमवाल, अरुण रावत, नितिन पंवार, पंकज यादव, रवि कुमार, जगत राम पैन्यूली, श्री दौलत राम, लखीराम,अनिता राणा, अनीता पंवार, सुमित्रा देवी, मुन्नी देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और महिलाएं उपस्थित रहीं।

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोंला ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जिस भूमि का विधिवत आवंटन किया गया था, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय उत्तराखंड उसी भूमि पर स्थापित होगा। उन्होंने बताया कि इस विषय पर सदन में भी विस्तार से चर्चा हो चुकी है और किसी प्रकार की अनिश्चितता का कोई आधार नहीं हैI
विधायक गैरोंला ने कहा कि उक्त भूमि पर विश्वविद्यालय का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा किया गया था, जिससे स्थल को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनभावनाओं के अनुरूप विश्वविद्यालय की स्थापना सुनिश्चित कराई जाएगी।
गैरोंला ने कहा कि इस विषय में पुष्कर सिंह धामी से शीघ्र बातचीत की जाएगी, ताकि सभी स्तरों पर समन्वय बनाकर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के शैक्षणिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है और राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय रानीपोखरी क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button