Blog

सेनानायक अर्पण यदुवंशी का कोटी कॉलोनी एसडीआरएफ पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण, (उपकरणों की कार्यक्षमता संचार व्यवस्था और कार्मिकों की तत्परता का लिया जायजा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कोटी कॉलोनी टिहरी गढ़वाल स्थित एसडीआरएफ पोस्ट निरीक्षण किया।

इस दौरान पोस्ट पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, अनुशासन और आपदा प्रतिक्रिया क्षमता की विस्तृत समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान आधुनिक आपदा-प्रतिक्रिया उपकरणों की कार्यक्षमता का परीक्षण किया गया तथा उनके रख-रखाव और नियमित जांच को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पोस्ट परिसर, संचार प्रणाली, लॉजिस्टिक व्यवस्था और आपात संसाधनों का भी जायजा लिया गया, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
सेनानायक ने अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद करते हुए त्वरित प्रतिक्रिया, बेहतर समन्वय और निरंतर प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन में सफलता केवल संसाधनों से नहीं, बल्कि टीम की तत्परता, अनुशासन और समर्पण से तय होती है।
उन्होंने कहा कि आपदा के समय हर क्षण महत्वपूर्ण होता है। बेहतर तैयारी, सक्षम उपकरण और मजबूत टीमवर्क ही हमें प्रभावी बनाते हैं।
निरीक्षण के उपरांत टिहरी झील में बोटिंग के माध्यम से जलीय आपदाओं के दौरान संभावित रेस्क्यू ऑपरेशनों की व्यावहारिक समीक्षा भी की गई। कार्यक्रम के अंत में सेनानायक ने सभी कार्मिकों को भविष्य में और अधिक सजगता और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button