Blog

संजय सक्सेना लगातार दूसरी बार बने आर्य समाज डोईवाला के प्रधान, नई कार्यकारिणी घोषित। (आर्य समाज डोईवाला के वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से नियुक्तियां)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला के रेलवे रोड स्थित आर्य समाज मंदिर के वार्षिक चुनाव वर्ष 2026–27 सर्वसम्मति एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव में लगातार दूसरी बार संजय सक्सेना को प्रधान चुना गया, जबकि विकास धीमान को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
आर्य उप प्रतिनिधि सभा देहरादून के प्रधान अशोक कुमार वर्मा तथा उपप्रधान रमेश भारती की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। नई कार्यकारिणी में उपप्रधान मनीष वत्स एवं ओकेश चौहान, उपमंत्री वेद प्रकाश धीमान, कोषाध्यक्ष जयदेव धीमान, पुस्तकालयाध्यक्ष मीना सावन, आर्यवीर पद पर अजय सक्सेना तथा लेखा निरीक्षक यशपाल आर्य को चुना गया।

इसके अलावा प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में सुरेंद्र वर्मा एवं मनीष वत्स तथा जिला प्रतिनिधि के रूप में ओकेश चौहान एवं सुरेंद्र वर्मा को जिम्मेदारी दी गई। अंतरंग सदस्य के रूप में अनीता वर्मा, रजनी गोस्वामी, सुरेंद्र, पिंकी देवी और धर्मेंद्र को शामिल किया गया।

नवनियुक्त प्रधान संजय सक्सेना ने कहा कि आर्य समाज की वैदिक विचारधारा, शिक्षा, नारी सशक्तिकरण, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को संस्कारों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों ने महर्षि दयानंद सरस्वती के आदर्शों पर चलते हुए समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button