Blog

ट्रेड डील के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, ट्रंप का पुतला फूंका। (संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर डोईवाला में प्रदर्शन, कृषि और डेयरी क्षेत्र पर असर की जताई आशंका)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गुरुवार को डोईवाला में किसानों ने अमेरिका-भारत ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नगर चौक पर पुतला दहन किया।

किसान सहकारी गन्ना समिति के किसान भवन से जुलूस निकालते हुए चौक बाजार पहुंचे और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।

संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष ताजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रस्तावित ट्रेड डील से किसानों, डेयरी और छोटे व्यापारियों के हित प्रभावित होंगे।

भोपाल सिंह रावत और राजेंद्र पुरोहित ने कहा कि इस समझौते का सबसे अधिक असर कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

गुरदीप सिंह, मनोज नौटियाल, इंद्रजीत सिंह और फुरकान अहमद कुरैशी ने भी केंद्र सरकार से किसानों के हितों की रक्षा करने की मांग की।

इस दौरान पुरुषोत्तम बड़ोनी, दलजीत सिंह, बलबीर सिंह, याकूब अली, जाहिद अंजुम कमल अरोड़ा,जगजीत सिंह, बाबूराम, शमशाद अली, मिलनजीत सिंह, मोहम्मद असलम, प्रेम सिंह पाल, अनूप कुमार पाल, सरजीत सिंह, हरबंस सिंह, भविंद्र सिंह, हरीश कुमार शर्मा, गुरचरण सिंह, बलबीर सिंह बिंदा, सिंगाराम, गुरपाल सिंह और जहूर हसन सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button