घंटाघर निर्माण की स्वीकृति पर विधायक गैरोला का अभिनंदन। (अठूरवाला के जनप्रतिनिधियों ने कार्यालय पहुंचकर जताया आभार)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अठूरवाला में टिहरी की याद में बनाए जा रहे ऐतिहासिक घंटाघर के निर्माण को वित्तीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्यजनों ने खुशी जताई।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि अठूरवाला में बनने वाला घंटाघर टिहरी की ऐतिहासिक स्मृतियों और संस्कृति को जीवंत रखने का प्रयास है। वित्तीय स्वीकृति मिलने से इस महत्वपूर्ण कार्य को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की भावनाओं और आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि अठूरवाला में ऐतिहासिक घंटाघर का निर्माण क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। यह आने वाली पीढ़ियों को टिहरी की ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने का काम करेगा। उन्होंने वित्तीय स्वीकृति मिलने पर विधायक बृजभूषण गैरोला का आभार जताया और कहा कि इस पहल से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से जुड़ी भावनाओं को सम्मान मिला है।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, संजय चमोली, राजेश कुंवर, आयुष मल्ल, बीरेंद्र सिंह, रवींद्र बेलवाल, प्रेम सिंह पम्मी आदि मौजूद रहे।



