Blog

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, नौनिहालों के स्वास्थ्य पर जोर। (सेवा संकल्प अभियान के तहत कालूवाला में हुआ आंगन मिलन समारोह)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला के ग्राम कालूवाला के आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम एवं द्वितीय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया और उनसे संवाद कर केंद्रों से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मातृशक्ति और नौनिहालों के स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सेवा भाव से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है।

इस दौरान सुपरवाइजर मधुर वादिनी तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विक्रम, पंकज रावत पुष्पा पुंडीर सीता भट्ट सुनीता राठौर उमेश सिंह बिष्ट, पुरन सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button