स्वच्छ जल स्रोत आने वाली पीढ़ियों की जरूरत। विधायक बृजभूषण गैरोला। (सेवा संकल्प अभियान में सफाई के साथ दिया जल संरक्षण का संदेश)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सेवा संकल्प अभियान के तहत रानीपोखरी स्थित सिद्धपीठ महमाया बाला सुंदरी मंदिर में जल संरक्षण एवं जल स्रोतों की स्वच्छता को लेकर सफाई अभियान चलाया गया। जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में सफाई कर लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि जल स्रोतों को स्वच्छ और संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। स्वच्छ जल स्रोत आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी हैं। जल संरक्षण को जनअभियान बनाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पानी की बचत और जल स्रोतों की स्वच्छता के लिए आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत, जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत, ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश तिवाड़ी, राखी सिंधवाल, उपप्रधान ममता राठौर, बीडीसी सदस्य महिपाल सिंह किशर्ली, हिमांशु पंवार, सुनीता भट्ट, बलवंत सिंह, अनिल कठैत, पूरण सिंह पुंडीर, गजेंद्र सिंह, भगवती सती, सुभाष मनवाल, प्रमेश राठौर, कलावती चौहान, प्रेमलता, अर्चना थपलियाल और बीना देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।



