Blog

देशभक्ति और वीरता का प्रतीक शहीदों के घर की पवित्र मिट्टी । बृजभूषण गैरोला

शहीद सम्मान यात्रा में नायक कंडारी, कैप्टन बिष्ट और मेजर नेगी को किया याद।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
विधानसभा डोईवाला के अंतर्गत भानियावाला और कुआँवाला क्षेत्र के शहीद सम्मान यात्रा का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर शहीद नायक विनोद सिंह कंडारी, कैप्टन दीपक बिष्ट, और मेजर राजेश कुमार के घर के आंगन की पवित्र मिट्टी को सैन्य धाम तक ले जाया गया। यह यात्रा शहीदों के बलिदान को याद करने और उनकी वीरता को सम्मानित करने का प्रतीक रही।

कार्यक्रम में सेना के जवानों स्थानीय लोग, युवा संगठन और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों ने शहीदों के परिवारों के साथ भावनात्मक जुड़ाव दर्शाया।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि शहीद नायक विनोद सिंह कंडारी, कैप्टन दीपक बिष्ट और मेजर प्रणय नेगी की घर के आंगन की पवित्र मिट्टी को सैन्य धाम तक ले जाना हमारे लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। यह हमें अपने शहीदों की वीरता और उनके बलिदान की याद दिलाता है।
पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और सभासद संदीप नेगी ने कहा कि वीर शहीदों के घर के आंगन की पवित्र मिट्टी को सैन्य धाम तक ले जाना हमारे लिए अत्यंत गौरव और श्रद्धा का क्षण है। यह कदम न केवल उनके बलिदान को याद करने का प्रतीक है,
इस मौके पर वीर सिंह भंडारी सुरेंद्र सिंह भंडारी, महेश चमोली, विनोद नेगी, खरोप सिंह नयाल के अलावा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, पूर्व सैनिक जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button