Blog
गांधी-शास्त्री के विचारों को अपनाने का आह्वान। (नगर कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित, दोनों महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित की)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करतार नेगी के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ऋषिकेश रोड स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजन कर कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी I
करतार नेगी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसात्मक जन आंदोलनों के माध्यम से देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने कृषि क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज नौटियाल, बिट्टू चौहान, शार्दूल नेगी, चंद्रप्रकाश काला, बालू सजवान, प्रवीण सैनी, नंदन नेगी, रोहित नेगी, साजिद अली और मनोज रावत आदि मौजूद रहे।



