गांधी जी का सपना’ नाटिका ने दिया स्वच्छता का संदेश। (एनएसएस स्वयंसेवियों ने श्रमदान कर संवारा विद्यालय परिसर)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पब्लिक इंटर कॉलेज में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय परिवार ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। सबा और जिया ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जबकि गायत्री और सिमरन ने गांधी-शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने ‘गांधी जी का सपना’ लघु नाटिका प्रस्तुत कर स्वच्छता का संदेश दिया। रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को भी याद किया गया।
एनएसएस प्रभारी पूजा जोशी के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने श्रमदान कर विद्यालय परिसर की सफाई की। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल, अश्वनी गुप्ता और मनोज कुमार ने विद्यार्थियों से गांधी जी के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर भुवनेश वर्मा, ओमप्रकाश काला, रत्नेश द्विवेदी, विवेक बधानी, तेजवीर सिंह, अवधेश सेमवाल, सुदेश सहगल, राधा गुप्ता, अर्चना पाल, श्यामानंद, गौरव रावत, अनीता बलोदी, विदुशी, नीलम बिष्ट, आफरीन अंसारी, चेतन प्रसाद कोठारी, मयंक शर्मा और श्रीपाल मौजूद रहे।



