Blog

एक मदद ब्लड ग्रुप समिति” एक बार फिर मानवता की मिसाल की पेश।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
जहां एक ओर मुस्लिम समाज के लोग ईद उल अजहा का त्यौहार मना रहे है तो वहीं एक मदद ब्लड ग्रुप समिति मरीजों की जान बचाने के लिए अस्पतालों में खड़ी है अपने त्यौहार को छोड़कर एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के अध्यक्ष/संस्थापक अधिवक्ता साकिर हुसैन , मोहम्मद आसिफ एवं शहबाज अली ने 3 अलग अलग मरीजो की जान बचाई, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में पहुंच कर तीनों रक्तवीरो ने रक्तदान किया।
डोईवाला की सामाजिक संस्था “एक मदद ब्लड ग्रुप समिति” एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए चर्चा में आई है। समिति के सक्रिय अध्यक्ष साकिर हुसैन, मोहम्मद आसिफ एवं शहबाज अली ने निस्वार्थ भाव से रक्तदान कर तीन गंभीर मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमालयन जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती मरीज सुगरा नैनीताल निवासी , जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, उनको रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी। मरीज के परिजन इस स्थिति को लेकर काफी चिंतित थे। इस दौरान उन्होंने “एक मदद ब्लड ग्रुप समिति” के संस्थापक एवं अध्यक्ष साकिर हुसैन से संपर्क किया।
सूचना मिलते ही साकिर हुसैन ब्लड बैंक पहुंचे ओर बिना देरी किए रक्तदान किया वहीं मोहम्मद आसिफ ने राजस्थान निवासी नरेंद्र ममगांई जी के लिए अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच कराई। जांच में वे उपयुक्त डोनर पाए गए और उन्होंने तुरंत रक्तदान किया। शहबाज अली के द्वारा ओटी में चल रहे ऑपरेशन महमूद जी के लिए रक्तदान किया
1 घंटा ब्लड बैंक में रहकर अनजान मरीजों के लिए अपना कीमती समय और सेवा समर्पित की। उनका यह कार्य न केवल मानवता की मिसाल है बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायक भी है।
समिति के कोषाध्यक्ष अधिवक्ता शादाब हसन ने युवाओं से अपील की के समिति से अधिक से अधिक लोग जुड़े और मरीजों की जान बचाने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में रक्तदान करे उन्होंने कहा के युवाओ को घबराने की जरूरत नहीं है रक्तदान मुहिम का हिस्सा बने ओर इस मुहिम को आगे बढ़ाए रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button