Blog

किसानों की समस्याओं के समाधान को संगठन को मजबूत करने पर जोर। (भाकियू टिकैत की बैठक में पदाधिकारियों को दिए निर्देश, युवाओं को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भारतीय किसान यूनियन टिकैत की डोईवाला में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया। बैठक में देहरादून जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने पदाधिकारियों को गांव-गांव किसानों से संपर्क बढ़ाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी ढंग से आवाज उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने संगठन की ओर से आगामी 21, 22 और 23 अगस्त को आयोजित कार्यक्रमों में पदाधिकारियों व किसानों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे संघर्षशील युवा किसानों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। यूसुफ को पछवादून जिला प्रभारी और आदिल को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और किसानों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जा सकेगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों के अनुरूप किसानों के हित में कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया। बैठक में पछवादून जिलाध्यक्ष राजू तोमर, क्षेत्र अध्यक्ष इस्माइल, मोहम्मद हारुन, आबाद सहित कई किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button