Blog

सुसवा नदी की बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का विधायक ने लिया जायजा। (बड़कली, बड़ोवाला, नागल ज्वालापुर और सिमलास में नुकसान का लिया जायजा, अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
विधानसभा क्षेत्र के बड़कली, बड़ोवाला, नागल ज्वालापुर एवं सिमलास में सुसवा नदी में आई बाढ़ से हुए नुकसान का डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में सड़क मार्गों, आवासों, बड़ेश्वर महादेव मंदिर और सिंचाई नहरों को हुए नुकसान का जायजा लिया।
विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से नुकसान की जानकारी लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों और क्षेत्रवासियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। नुकसान का विस्तृत आकलन कर आवश्यक मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किए जाएं।
कुछ स्थानों पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क, नहर और अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों को जल्द दुरुस्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि राहत, सुरक्षा और पुनर्निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मौके तहसीलदार, कानूनगो, संबंधित क्षेत्र के पटवारी, पीडब्ल्यूडी एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि तथा भाजपा के कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button