Blog

कुड़कावाला बस्ती में सुसवा नदी पर बाढ़ सुरक्षा पुस्ता निर्माण का शुभारंभ, (आपदा मद से सिंचाई विभाग कराएगा निर्माण, 5 करोड़ की लागत से 650 मीटर लंबा व 4.50 मीटर ऊंचा होगा पुस्ता)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुड़कावाला बस्ती में सुसवा नदी के किनारे बाढ़ से सुरक्षा के लिए प्रस्तावित पुस्ता निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुस्ता आपदा मद के अंतर्गत सिंचाई विभाग द्वारा तैयार किया जा रहा है। 470+180) 650 मीटर लंबा और 4.50 मीटर ऊंचा यह पुस्ता बरसात के मौसम में सुसवा नदी के उफान और कटान से क्षेत्र की बड़ी आबादी को सुरक्षा प्रदान करेगा।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि सुसवा नदी के आसपास बसे लोगों को वर्षों से बाढ़ की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। पुस्ता निर्माण से न केवल जान-माल की सुरक्षा होगी, बल्कि खेती योग्य भूमि और आवासीय क्षेत्रों को भी स्थायी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आपदा संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

वार्ड सभासद रियासत अली (मोंटी) ने कहा कि कुड़कावाला बस्ती के लोग लंबे समय से पुस्ता निर्माण की मांग कर रहे थे। कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है और यह परियोजना क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता वाई. पी.देवराडी ने बताया कि पुस्ता निर्माण तय मानकों के अनुसार कराया जाएगा, ताकि भविष्य में बाढ़ के खतरे से स्थायी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्षपंकज शर्मा,अनीता गुरुंग ,किशन सिंह नेगी, अनीश अहमद के अलावा
सिंचाई विभाग अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button