गोमाता की पूजा-अर्चना कर मनाई गोपाष्टमी। (नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक आयोजनों की रही धूम, मंदिरों में गूंजे भजन-कीर्तन)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
गोपाष्टमी का पर्व क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। प्रेमनगर बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित मंदिरों में भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और गोमाता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कई मंदिरों में सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन आयोजित किए गए, जिसमें महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने गोमाता को तिलक लगाकर फूल-मालाएं पहनाईं और पूजा-अर्चना की।
गोपाष्टमी के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। दिनभर मंदिरों में धार्मिक गतिविधियां चलती रहीं। भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के बीच पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।



