Blog

वार्ड तीन में 11 लाख की लागत से बनेगी इंटरलॉकिंग टाइल सड़क। (विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भानियावाला के वार्ड नंबर तीन में करीब 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने शिलान्यास किया। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।

इस मौके पर विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि क्षेत्र का विकास और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि लोगों को योजनाओं का लंबे समय तक लाभ मिल सके।

सभासद प्रतिनिधि और पूर्व सभासद हिमांशु राणा ने कहा कि वार्ड में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। इसके लिए उन्होंने विधायक का आभार जताया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, महामंत्री आदेश पवार, सभासद अरुण सोलंकी,गुड्डू मिश्रा,मोहन चंद रमोला,राकेश कुकरेती, चरण सिंह रावत, नवीन चंद जोशी, गणेश उनियाल,अनिल कंडारी,भगत सिंह बिष्ट, सार्थक भट्ट आदि मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button