Blog

ग्रामीणों की समस्या का होगा स्थायी समाधान। विधायक गैरोला (कोड़सी के पुन्नी वाला में विधायक निधि से 4.50 लाख रुपये की लागत से पुलिया एवं आंतरिक सड़क निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोड़सी के पुन्नीवाला में आपदा से क्षतिग्रस्त हुई पुलिया एवं आंतरिक सड़क के स्थायी निर्माण कार्य का विधायक बृजभूषण गैरोला ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया।

हाल ही में हुई भारी बारिश के दौरान पुलिया और सड़क क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया था। स्थिति को देखते हुए विधायक गैरोला ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद ह्यूम पाइप लगाकर अस्थायी पुलिया बनाई गई। बरसात के बाद स्थाई पुलिया और सड़क का निर्माण कराया जायेगा I

इस अवसर पर विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जनसुविधाओं को शीघ्र बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का स्थायी समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। पुलिया और सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा तथा भविष्य में लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पूनम नेगी, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश सेमवाल, भाजपा जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत, मंडल महामंत्री संदीप भट्ट, बूथ अध्यक्ष चंद्रपाल नेगी, सुनील यादव, शंभू सेठ, राहुल खत्री, प्रदीप शर्मा, ललित प्रसाद, कमला नंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button