Blog

छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका के माध्यम से बढ़ती जनसंख्या के खतरों से कराया अवगत।

खबर को सुनें

डोईवाला 12 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर पब्लिक इंटर कॉलेज के गौरा देवी सदन के छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका के माध्यम से बढ़ती जनसंख्या के खतरों से अवगत कराया। छात्रा जसमीत कौर वर्तिका ने बढ़ती जनसंख्या को विकास के लिए अभिशाप बताया कहां की संसाधनों की तुलना में जनशक्ति का ज्यादा होना हमेशा देश को उभरने नहीं देता है। लघु नाटिका “जागो भाई जागो” के माध्यम से आंचल, जिया, भावना, आदर्श, अनिकेत, आर्यन, मयंक, जसमीत, वर्तिका ने बढ़ती जनसंख्या को जीवन स्तर से जोड़कर सार्थक संदेश देने का कार्य किया। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने छात्र-छात्राओं के सार्थक प्रयास को संदेश देने वाला बताया। इस अवसर पर सदन प्रभारी शिक्षिका साक्षी सुंदरियाल, विवेक बधानी के अलावा वरिष्ठ शिक्षक आलोक जोशी, अश्वनी गुप्ता, ओमप्रकाश काला, भुवनेश वर्मा, रत्नेश द्विवेदी, तेजवीर सिंह, अवधेश सेमवाल, सुदेश सहगल, राधा गुप्ता, राजीव कंडवाल, हिमांशु कश्यप, अर्चना, आशुतोष डबराल मयंक शर्मा के अलावा तमाम छात्र छात्राएं मौजूद थे।
Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button