Blog

चांदमारी में सड़क कीचड़ दलदल में तब्दील लोग हो रहे चोटिल।

सड़क बनाने को लेकर पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका परिषद डोईवाला के चांदमारी वार्ड न० 17 में आबादी क्षेत्र की गली बरसात के चलते कीचड़ में तब्दील हो रखी है जिसके चलते लोगों का आना जाना दुर्भर हो रखा है। लेकिन पालिका प्रशासन बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते लोगों में पालिका प्रशासन के प्रति रोष बना हुआ है। चांदमारी की गली बनाने की मांग को लेकर पूर्व सभासद विजय बक्शी का नेतृत्व में नगर वासियों ने पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन प्रेषित किया। पालिका अध्यक्ष ने शीघ्र ही गली बनाने का आश्वासन दिया।

पूरी सभासद विजय बक्षी ने कहा कि पालिका के चांदमारी वार्ड न० 17 भगत सिंह चौक में गली (रोड) साल से कच्ची हैं जो कि कि एक बार भी नहीं बनी बनी है और इस बरसात में सड़क दलदल बन जाती है जिसके कारण ऑफिस जाने वाली जाने वाले स्कूल जाने वाले बच्चे और जनता को आने जाने में बड़ी परेशानी होती है आने जाने वालों की कई बार बाइक भी स्लीप हो चुकी है। जिससे कई लोग चोटिल हो चुके हैं जिसके कारण आम नागरिकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है कहा कि यह रोड गुरमेल सिंह के घर से चन्द्रा देवी के घर तक कच्ची पड़ी है इस सड़क को शीघ्र बनाया जाय ताकि लोगों को कोई असुविधा ना हो। इस मौके पर नवीन कुमार, नितिन धीमान, उर्मिला देवी, जितेंद्र सिंह सुमन टीना आदि नागरिक मौजूद थे।
Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button