Blog

एक युवक ने पलंबर पर धारदार हथियार से हमला कर तोड़ डाले दांत।

खबर को सुनें

डोईवाला 13 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला नगर पालिका चांदमारी वार्ड नंबर 19 मदरसे वाली गली के एक विशेष समुदाय के एक युवक ने पलंबर का कार्य करने वाले युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून और डोईवाला कोतवाली में अपनी शिकायत दर्ज कराकर कार्यवाही की मांग की है।
पीड़ित मुकुल पुत्र धनराम निवासी रेलवे कालोनी, डोईवाला, देहरादून ने बताया कि वह पलंबर का कार्य करता है। 8 जुलाई को लगभग 2,30 बजे वह बाजार से सामान लेकर घर वापस आ रहा था कि जैसे ही रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचा तो पीछे से नगर पालिका चांदमारी वार्ड नंबर 19 मदरसे वाली गली के एक विशेष समुदाय के एक युवक ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे दांत टूट गया और शरीर में कई चोटे आई हैं शोरगुल मचाने पर हमलावर भाग खड़ा हुआ स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। हमलावर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर के आधार पर घटना की जांच पड़ताल कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button