Blog

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा माजरी ग्रांट मंडल की कार्यशाला आयोजित। (17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे सेवा, जनकल्याण और संगठन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश के माजरी ग्रांट मंडल की ओर से मंगलवार को जिला कार्यालय, भानियावाला में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंडल कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा, जनकल्याण और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन सहित अभियान के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वक्ताओं ने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सेवा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन की कार्यसंस्कृति का हिस्सा है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को मंडल स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी ने कहा कि अभियान के तहत तय किए गए सभी कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफल बनाया जाएगा। सेवा, समर्पण और संगठन के भाव के साथ भाजपा कार्यकर्ता जनसेवा के कार्यों में जुटेंगे।

कार्यशाला में मंडल महामंत्री पंकज रावत, ललित पंत, चंद्रभान, शोभा रावत, भारत नेगी, मधु देवी रेखा वैजयंती अधिकारी हेमलता बोरा आरती पांडे हीरा थापा, जयंती कल्याण वीरेंद्र बिजलवान, मनीष छेत्री सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button