Blog

राजीव गांधी पंचायत राज संगठन को रायपुर ब्लॉक नवीन रावत बने अध्यक्ष।

जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह बॉबी ने बड़ासी ग्राम के पूर्व प्रधान नवीन रावत को सौंपी जिम्मेदारी, पंचायत राज को मजबूत करने पर जोर।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने रायपुर ब्लॉक में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। संगठन के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह बॉबी ने बड़ासी ग्राम के पूर्व प्रधान नवीन रावत को रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया।

ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने नियुक्ति पर कहा कि पंचायत स्तर पर अनुभव रखने वाले लोगों को संगठन में जिम्मेदारी मिलना सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि नवीन रावत के नेतृत्व में पंचायतों की समस्याएं और विकास से जुड़े मुद्दे मजबूती से सामने आएंगे।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि राजीव गांधी पंचायत राज संगठन का मूल उद्देश्य पंचायत राज व्यवस्था को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि रायपुर ब्लॉक में नवीन रावत के नेतृत्व में संगठन का विस्तार और जनसंपर्क अभियान और तेज होगा।

जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह बॉबी ने कहा कि संगठन पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाने और ग्रामीण भारत की आवाज को मजबूती देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवीन रावत संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी सक्रियता से करेंगे।

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष नवीन रावत ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के हित में निरंतर कार्य करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल की रेनू चुनारा, राधे बहुगुणा और गुमान सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button