विधायक गैरोला ने किया 75 लाख की लागत से नलकूप का शिलान्यास।
पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रखी गई आधारशिला, भाजपा सरकार दे रही है विकास की सौगात।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान के लिए बड़ा कदम उठाते हुए विधायक गैरोला ने वार्ड नंबर 16 में 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नलकूप का विधिवत शिलान्यास किया। इस मौके पर पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शिलान्यास किया।

नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने कहा कि विधायक के प्रयासों और भाजपा सरकार की नीतियों से क्षेत्र में विकास कार्यों की बाढ़ आई है। अधिशासी अधिकारी एम.एल. शाह ने कहा कि नगर पालिका मूलभूत सुविधाओं के लिए अग्रसर है।
जल संस्थान के अवर अभियंता विनोद असवाल ने बताया कि नलकूप का निर्माण कार्य दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इसके तैयार होने पर हजारों लोगों को स्वच्छ पेयजल का लाभ मिलेगा और क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो जाएगा। इस मौके पर सभासद रियासत अली, सुरेंद्र लोधी, सुरेश सैनी पूर्व प्रधान अब्दुल रज्जाक, नप मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत, कमल गोला, डॉ सादिक जाहिद अंजुम, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।



