प्रदेश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं श्रमिक। विधायक बृजभूषण गैरोला (आर्य नगर में श्रमिक कल्याण योजनाओं के कैंप का शुभारंभ, करीब 300 किट वितरित)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला नगर पालिका के आर्य नगर एक वेडिंग प्वाइंट स्थित में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के कैंप का शुभारंभ किया गया। इस दौरान श्रमिकों को मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य, पोषण सामग्री, शिक्षण सामग्री एवं स्वच्छता सामग्री योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही करीब 300 किटों का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि श्रमिक प्रदेश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। पात्र श्रमिकों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, श्रम आयुक्त आनंद शेखर, प्रोजेक्ट हेड प्रमोद रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, सभासद अमित, अनुसूचित मोर्चा गढ़वाल सह-संयोजक राम किशन, पूर्व प्रधान भारत सिंह नेगी, सुनील नेगी और मंडल महामंत्री आदेश पंवार सहित बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे।



