Blog

खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, जांच के लिए आठ नमूने, (भानियावाला समेत विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला क्षेत्र में एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भानियावाला समेत विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की जांच की गई।

टीम ने संदेह के आधार पर बतीसा , घेवर, रसगुल्ला, गुलाबजामुन, काजू बर्फी, मैसूर पेड़ा, बेसन लड्डू और केसर कलाकंद के कुल आठ नमूने जांच के लिए लिए। सभी नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं। दुकानदारों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य पदार्थों को स्वच्छ तरीके से रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button