Blog

पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही होगा सफल। विधायक बृजभूषण गैरोला (‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत डोईवाला तहसील परिसर में हुआ पौधरोपण, पिलखन के पौधे लगाए गए)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला तहसील परिसर में बुधवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बृजभूषण गैरोला ने उप जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में पिलखन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान सभी ने पौधों की देखभाल करने और हर व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लिया।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। जनभागीदारी से ही हरित उत्तराखंड और स्वच्छ पर्यावरण का सपना साकार हो सकता है। सभी लोगों को पौधे लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी करना चाहिए।

अभियान संयोजक दरपान बोरा ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से लगातार ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया जा रहा है। पहले लगाए गए सभी पौधे सुरक्षित हैं। इस वर्ष पिलखन के पौधे अधिक संख्या में लगाए गए हैं, ताकि भविष्य में इनकी छाया समाज के सभी वर्गों को मिल सके।

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी अपर्णा ढोंडियाल, नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, सभासद ईश्वर रोथान,किसान सुरेंद्र सिंह राणा, कैप्टन (सेवानिवृत्त) राणा, सुरेश पुंडीर सूबेदार पाल,महिपाल, सूबेदार जनार्दन,श्याम सिंह, अशोक कुमार, वकील शर्मा, राकेश लोधी आदि के अलावा पूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button