पालिका के अध्यक्ष पद पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी के नाम की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह।
भाजपा ने पालिका के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी पर जताया भरोसा।

डोईवाला अजय वर्मा (राजेंद्र वर्मा) नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष पद के टिकट की दावेदारी को लेकर भाजपा में चल रहे घमासान को भाजपा संगठन ने विराम लगाते हुए भाजपा के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी पर अपना विश्वास जताया है।
नरेंद्र सिंह नेगी को टिकट देने की देर शाम को की गई घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का उनके निवास पर बधाई देने वालों का जमावाड़ा लग गया। नरेंद्र सिंह नेगी उत्तराखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए कई बार ग्राम सभा के प्रधान पद पर काबिज रहे और मंडल महामंत्री मंडल अध्यक्ष रहते हुए पार्टी की सेवा का फल आज भाजपा संगठन ने उन्हें नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नितिन कोठारी, सुबोध नौटियाल, धीरेंद्र नेगी, गुड्डू मिश्रा, राजन गोयल, प्रकाश कोठारी, सुंदर लोधी, यश सोनकर, केतन गुप्ता, अरुण कुमार, राकेश नौटियाल आदि कार्यकर्ता मौजूदथे। Verma doi